डंडसेना कलार समाज द्वारा फरसगांव में आयोजित जिला स्तरीय भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती कार्यक्रम में गुरुवार को मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल शामिल हुए। मंत्री का कलार समाज ने बस्तर के पारंपरिक मांदरी नृत्य के साथ स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया। जिसके बाद मंत्री जायसवाल ने कलार समाज के नवनिर्मित भवन का फीता काटकर उद्घाटन किए।