सरधना: कुसावली गांव में जल निगम की लाइन बिछाते समय करंट की चपेट में आए खिवाई निवासी मजदूर की हुई मौत
सरधना थाना क्षेत्र के कुसावली गांव में जल निगम की लाइन बिछा रहा मजदूर विद्युत करंट की चपेट में आ गया हादसे में मजदूर गंभीर घायल हो गया जिसको उसके अन्य साथी तुरंत सीएचसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया मजदूर राशिद की मौत की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया मृतक के परिजन बगैर पुलिस कार्रवाई के पंचनामा कर सबको अपने साथ ले गए