मुरादाबाद: गवर्मेंट कॉलेज से फायर बिग्रेड टीम ने 50 फीट गहरे कुंए से बंदर के बच्चे का रेस्क्यू किया, नन्हें बच्चे को मां से मिलाया
मुरादाबाद फायर बिग्रेड टीम द्वारा 50 फिट गहरे पुराने कुएं में फसे एक बंदर के छोटे से बच्चें को बचाने के लिए चलाया गया रेस्क्यू चर्चाओं में है घण्टों से फसे इस नन्हे से बच्चें और उसकी मा की चीख पुकार सुन कर किसी व्यक्ति ने फायर बिग्रेड टीम को सूचना दी गई थी,जिसके बाद फायर बिग्रेड गाड़ी के साथ मुगलपरा क्षेत्र स्थित गवर्मेन्ट कॉलेज परिसर में पहुंची।