बीना: ग्राम गिरोल में मुक्तिधाम बनाने के लिए 3 वर्षों से तहसील के चक्कर लगा रहे हैं सरपंच, SDM से लगाई मदद की गुहार
Bina, Sagar | Jul 1, 2025 ग्राम पंचायत गिरोल में मुक्तिधाम के निर्माण को लेकर पंचायत सरपंच एडवोकेट हरगोविंद पटेल करीब 3 वर्षों से परेशान है। जिसको लेकर वह कलेक्टर से लेकर विधायक एवं तहसील में अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। उसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिसको लेकर मंगलवार को सरपंच कार्यकर्ताओं के साथ तहसील पहुंचे और एसडीएम से शिकायत कर मदद की गुहार लगाई।