खगड़िया: इचरुआ गांव में जमीन विवाद के चलते भाई ने भाई को मारकर घायल किया, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
जिले के अलौली थाना क्षेत्र के इचरुआ गांव में गुरुवार 4:00 बजे जमीन विवाद को लेकर भाई ने भाई को डंडे से मार कर जख्मी कर दिया। जख्मी अवस्था में परिजनों इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घायल की पहचान इचारुआ गांव के मुकेश सिंह के रूप में की गई है। वहीं पर परिजनों ने बताया कि दोनों भाइयों में पूर्व से जमीन विवाद चल रहा था।