रविवार शाम करीब 7 बजे हुए सड़क हादसे ने पूरे मंदसौर को झकझोर कर रख दिया। जिले के 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत से शहर में शोक का माहौल है काम से लौटते वक्त काल बनकर आया डंपर मंदसौर निवासी गौरव पिता अनिल सोफे के काम से शामगढ़ गया था। काम निपटाकर वह मंदसौर वापस लौट रहा था, तभी शामगढ़–सुवासरा मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी l