सासाराम: ईद पर्व को लेकर सासाराम के कलेक्ट्रेट में डीएम नवीन कुमार ने विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक
ईद पर्व को लेकर सासाराम के कलेक्ट्रेट में डीएम नवीन कुमार के द्वारा विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। बैठक में जिले के डीएम नवीन कुमार व एसपी विनीत कुमार सहित जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने बताया कि ईद पर्व को लेकर जिले के विभिन्न इलाकों में पुलिस बल व मजिस्ट्रेट को तैनात किया जाएगा।