मुरादाबाद: व्यक्ति की मौत के मामले में परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज
मुरादाबाद जनपद के मझोला थाना इलाके के मंडी समिति में गौ हत्या के आरोप में एक व्यक्ति से मारपीट की गई थी, मारपीट की घटना का संज्ञान मुरादाबाद की मझोला पुलिस के द्वारा लिया गया है, मृतक व्यक्ति के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मझोला थाने में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है, मंगलवार को शाम में 4:00 बजे पुलिस अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई है।