संडीला: अतरौली के शाहपुर गांव में डीजे बजाने को लेकर हुई हत्या के मामले में लखनऊ से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया
Sandila, Hardoi | Nov 30, 2025 अतरौली थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में बृहस्पतिवार रात डीजे बंद करने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान डीजे संचालक के पिता 45 वर्षीय पुत्तीलाल के रूप में हुई है।घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।