कटोरिया- बांका रोड स्थित कठौन के निकट रविवार देर शाम करीब 6 बजे दो बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गयी। जिसमें दोनों बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी तीनों को इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर हालत देख डाॅक्टर अमित महाजन ने तीनों को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया।