इटावा: इकदिल इलाके में निजी अस्पताल में महिला की मौत, पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाया
Etawah, Etawah | Sep 21, 2024 इकदिल इलाके में निजी अस्पताल में महिला की हुई मौत, पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। मामला इकदिल इलाके के रेलवे रोड का है। मृतक महिला के पति ने बताया कि पत्नी मुस्कान की डिलीवरी 1 महीने पहले हुई थी, जिसके बाद से मुस्कान की तबियत खराब चल रही थी और कमजोरी थी जिसकी वजह से इकदिल के एक निजी अस्पताल में इलाज़ करवा रहे थे। पीड़ित ने लापरवाही का आरोप लगाया है।