बक्सर: बड़की सारीमपुर की मुस्कान ने मैट्रिक परीक्षा में प्रदेश में आठवां स्थान पाकर जिले का नाम रोशन किया
Buxar, Buxar | Mar 29, 2026 बक्सर के बड़की सारीमपुर गांव की मुस्कान कुमारी ने राज्य में 8वां और जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है । रविवार को बोर्ड द्वारा परिणाम घोषित करने के साथ ही चेहरे खिल उठे। मुस्कान ने यह सफलता प्राप्त कर गांव और जिले का नाम रोशन किया है । मजदूरी करने वाले सुनील पांडेय की बेटी की इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।