गया टाउन सीडी ब्लॉक: चैती छठ को लेकर छठ घाटों का निरीक्षण, मेयर समेत अधिकारियों ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप
सोमवार को दोपहर 2:00 बजे चैती छठ पूजा को लेकर शहर के विभिन्न छठ घाटों पर तैयारियों का जायजा लेने नगर निगम के मेयर गणेश पासवान, पूर्व डिप्टी मेयर सह सशक्त स्थाई समिति के सदस्य अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव और नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया ने संयुक्त रूप से पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घाटों पर चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अंतिम तैयारियों को परखा