लोहरदगा: निंगनी कुंबाटोली संकट मोचन मंदिर में जय श्रीराम समिति द्वारा भव्य मंगल आरती, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
हिंदूवादी संगठन जय श्रीराम समिति, लोहरदगा के तत्वावधान में मंगलवार की रात लगभग 8 बजे निंगनी कुंबाटोली स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के प्रांगण में भव्य मंगल आरती का आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण में संपन्न इस मंगल आरती में सैकड़ों की संख्या में हिंदू सनातनी महिला, पुरुष एवं बच्चों ने भाग लिया।