शुक्रवार रात 8:00 बजे अखिल भारतीय कोल कप फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम में विधायक शकुंतला पोर्ते शामिल हुई। यह भव्य खेल आयोजन खेल परिसर, जरही में आयोजित किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विधायक पोर्ते द्वारा समापन समारोह के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया एवं विजेता तथा उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया।