सैदपुर के मिर्जापुर निवासी अमरीश ठाकुर द्वारा महराजगंज के नौतनवा में अपनी पत्नी द्वारा प्रताड़ित करने और उसके द्वारा चरित्रहीनता करने का आरोप लगाकर अपने दो बेटों के साथ अपनी जान दे देने के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद परिजनों ने इस कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए उसे कड़ी सजा देने की माँग की है।