महाराजगंज: सोहरौना तिवारी में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
शनिवार शाम 4:00 बजे सदर तहसील क्षेत्र के जीएम मार्ग एनएच 730 कामता चौक से सोहरौना तिवारी तक हो रहे सड़क पुनर्निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 10 वर्षों से यह सड़क जर्जर अवस्था में थी और लंबे प्रयासों के बाद मरम्मत कार्य शुरू हुआ है, लेकिन निर्माण मानक के विपरीत कराया जा रहा है।