ताला बांधवगढ़ स्थित एक निजी रिसॉर्ट प्रबंधन पर काम कराने के बाद मजदूरी भुगतान मे आनाकानी के आरोप लगे हैं।मामले मे कथित रूप से पीड़ितो ने कलेक्टर को आवेदन देकर मजदूरी दिलाये जाने और कार्यवाही की मांग की है।मामले मे मो.रजा एवं अन्य युवको ने कलेक्टर को आवेदन देकर बताया कि रिसॉर्ट बाँधवगढ़ मिडोज प्रबंधन द्वारा काम कराने के बाद मजदूरी देने मे आनाकानी की जा रही है।