बक्सर: मौसम ने ली करवट, दोपहर 1:20 बजे अचानक छाया रात जैसा अंधेरा, लोगों में मची अफरा-तफरी, लाइट जलाकर चले वाहन
Buxar, Buxar | Apr 10, 2025 बक्सर जिले में गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजकर 20 मिनट पर लोगों में अफरा-तफरी का अचानक माहौल कायम हो गया. यह अव्यवस्था जिले में तेज हवा एवं बारिश के कारण मौसम में हुए अचानक परिवर्तन की वजह से कायम हो गया. अचानक दिन के दोपहर में रात जैसा माहौल हो गया. बेमौसम बारिश ने नगरवासियों को परेशानी देने के साथ ही किसानों को भी प्रभावित कर दिया है