गोरखपुर: गोलघर इंदिरा बाल विहार स्थित दुकान में लगी आग अग्निशमन की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
गोलघर के इंदिरा बाल बिहार स्थित यादव कुल्फी भंडार के किचन में आग लगा जाने से अपरा तफरी मच गई ,आपको बता दे की गोलघर का यह सबसे व्यस्ततम इलाका माना जाता है। आग लगने के बाद तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।