सारठ-मधुपुर मार्ग पर शांति चौक के समीप शुक्रवार रात 8 बजे बाइक व साइकिल की टक्कर में चारो सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सारठ CHC पहुंचाया, जहां 3 की हालत नाजुक देख उसे देवघर रेफर कर दिया है। घायलों में साइकिल सवार सारठ परसबनी टोला के तारनी पंडित 55, हरिपुर के अजय मंडल 22, मुकेश कुमार 19 व शंकर मंडल 17 वर्ष शामिल है