उदयपुर जिले के पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवानिया के उप प्राचार्य एवं एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. बी एल नागदा ने शनिवार शाम 6 बजे भारत सरकार के फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत एक दिन में बिना रुके करीबन 100 किलोमीटर साइकलिंग करके जन जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने बिना रुके उदयपुर से नवानिया एनसीसी यूनिट तक साइकिलिंग करके जागरूकता का संदेश दिया।