समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मुस्लिम टोल मौजी में यूथ एवं इको क्लब के सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। नवनियुक्त प्रधान शिक्षक गंगासागर यादव के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधे लगाए गए।