कालकाजी: दिल्ली भाजपा की घोषणा पत्र समिति ने युवाओं और उद्यमियों से की मुलाकात
आगामी विधानसभा चुनाव में घोषणा पत्र तैयार करने को लेकर भाजपा के द्वारा कमेटी का गठन किया गया है उसे कमेटी के द्वारा दिल्ली के अलग-अलग वर्गों के सुझाव लेने के लिए मीटिंग की जा रही है इसी कड़ी में शुक्रवार को युवाओं और उद्यमियों के साथ मीटिंग की गई और घोषणा पत्र को लेकर सुझाव मांगे गए। यह बैठक भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में हुई।