कालकाजी: ग्रेटर कैलाश पुलिस ने उपद्रव करने के आरोप में फरार चल रहे भगोड़े घोषित बदमाश को किया गिरफ्तार भेजा गया जेल
डीसीपी अंकित चौहान ने 6 दिसंबर की सुबह करीब 10:30 बजे मीडिया को बताया कि उपद्रव करने के आरोप में फरार चल रहे भगोड़े घोषित बदमाश को ग्रेटर कैलाश पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान नारायण गांव निवासी 32 वर्षीय नीरज वर्मा पुत्र श्याम वर्मा के तौर पर हुई है उसके खिलाफ 2021 में सफदरजंग एनक्लेव थाने में आईपीसी की धारा 160 यानी उपद्रव का मामला दर्ज है