सुल्तानपुर: मेगा स्वास्थ्य शिविर में 350 मरीजों का निःशुल्क उपचार किया गया
सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश राज्य एड्स सोसायटी के तत्वाधान में मंगलवार शाम 3बजे आर.एस. मेमोरियल स्कूल धनपतगंज में आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर में 350 मरीजों ने पंजीकरण करवाया और निःशुल्क उपचार प्राप्त किया। शिविर का उद्घाटन ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. आर.के. मिश्रा ने किया। उन्होंने स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देते हुए नियमित जांच और संतुलित आहार की सलाह दी।स्वास्थ्य