सहारनपुर: कलेक्ट्रेट में नारायणी सेना ने चाइनीज मांझे पर देशव्यापी पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
नारायणी सेना के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण गुरुवार दोपहर 3:00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्रित हुए। इस दौरान नारायणी सेना के पदाधिकारी गणों का कहना था कि चाइनीस मांझे से हो रही लगातार जनहानि गंभीर विषय है। देश व्यापी पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया गया।