श्रीपुर थाना की पुलिस ने बुधवार की दोपहर 2 बजे शराब के नशे में मारपीट करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें स्वास्थ्य जांच हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में लाया गया। डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करने हेतु पुलिस अभिरक्षा में गोपालगंज ले जाया गया। पुलिस के अनुसार मारपीट की सूचना मिली थी।