नईसराय: श्रीमद भागवत कथा की तैयारियां अंतिम चरण में, नई सराय के झिरिया सरकार धाम पर कार्यक्रम आयोजित
आगामी 26 मार्च से क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल झिरिया हनुमान मंदिर पर आयोजित संगीतमयी भागवत कथा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गईं हैं। झिरिया सरकार धाम को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। वहीं आयोजन समिति लोगों को घर घर पहुंचकर कार्यक्रम के लिए आमंत्रित कर रही है। रविवार की शाम 6 बजे आयोजन समिति के सदस्यों ने स्थानीय बस स्टेंड पर लोगों से संपर्क किया