बरौनी मे ठंड व कोहरे के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को बरौनी-नई दिल्ली हमसफर आठ घंटे, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस पांच घंटे,अवध असम पांच घंटे, आम्रपाली छह घंटे,वैशाली आठ घंटे,पुरविया आठ घंटे व नई दिल्ली-बरौनी 12 घंटे विलंब से चली इस कारण इस भीषण ठंड में यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ी।