नईसराय: नई सराय तहसील के सिंगाखेड़ी गांव में होगा नव कुंडात्मक श्री राम महायज्ञ का आयोजन, तैयारियां ज़ोरों पर
नई सराय तहसील के सिंगाखेड़ी गांव में नव कुंडात्मक श्री राम महायज्ञ और संगीतमयी श्री राम कथा का आयोजन आगामी 22 अप्रैल से किया जाएगा। महायज्ञ को भव्य रूप देने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। जानकारी देते हुए महायज्ञ के आयोजक और यज्ञकर्ता अशोकदास महाराज ने बताया कि, गोवर्धन निवासी महंत रघुवीर दास के निर्देशन में 22 अप्रैल से महायज्ञ का शुभारंभ होगा।