दक्षिण पन्ना वनमण्डल के कल्दा वनपरिक्षेत्र में “कल्दा जंगल शहद” पहल के तहत आदिवासी समुदाय द्वारा शुद्ध शहद का संग्रह कर वन धन विकास केंद्र कल्दा में उचित मूल्य पर क्रय, वैज्ञानिक प्रोसेसिंग, गुणवत्ता परीक्षण और विपणन किया जा रहा है। एफएसएसएआई मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला जांच में शहद पूर्णतः शुद्ध, पोषक व मिलावट रहित पाया गया।