फ़िरोज़ाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र के गांव गुदाऊ इलाके में बिरपाल ऒर श्रीनिवास नामक दो पक्षो के बीच जमकर मारपीट हुयी है। घटना में एक पक्ष की यानि बिरपाल ऒर दो महिला समेत 3 लोग घायल हुए है। घटना के पीछे खेत के विवाद की वजह बताई जा रही है। मोके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है। घायलों को इलाज के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया है।