बालोद: बालोद जिले के 463 NHM कर्मियों को 32 दिन से जारी हड़ताल के बीच बर्खास्त किया गया, रायपुर में किया जेल भरो आंदोलन
Balod, Balod | Sep 18, 2025 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मियों की हड़ताल 32वें दिन भी जारी रही। इस बीच गुरुवार शाम 4 बजे बालोद जिले में पदस्थ 463 संविदा कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। एक माह से ज्यादा समय से चल रही इस हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।