बुधवार की रात्रि करीब 8 बजे बख्तियारपुर मोकामा फोरलेन पर चंदा गांव के सामने एक तेज रफ्तार CNG ऑटो की ठोकर से बाइक सवार एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। इसके बाद घटना की सूचना पर पहुंची बख्तियारपुर थाने की डायल 112 की पुलिस ने सड़क पर जख्मी पड़े युवक को परिजनों के सहयोग से इलाज हेतु बख्तियारपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज किया गया।