सोमवार को सुबह 10:00 बजे से 3:00 तक बरियारपुर प्रखंड के विभिन्न हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 200 से अधिक गर्भवती महिलाओं का निशुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया। तथा उन्हें जरूरत के अनुसार दवाइयां भी मुक्त वितरण किया गया। एवं खान-पान की विशेष सलाह दी गई।