अंबाह: अरबी पुरा में BSNL टावर से 8 बैटरी और केबल चोरी, ₹5 लाख 77 हजार का नुकसान
Ambah, Morena | Sep 16, 2025 अम्बाह थाना क्षेत्र के अरबी का पुरा स्थित बीएसएनएल टावर से रविवार रात अज्ञात चोर 8 बैटरियाँ और केबल चोरी कर ले गए। इंफ्रा इंजीनियर रामकुमार शर्मा ने मंगलवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। चोरी गए सामान की कीमत करीब 5.77 लाख रुपए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।