मखदुमपुर थाना क्षेत्र के दया विगहा एवं पाई विगहा बाजार जाने वाले सड़क में गुरुवार की देर शाम 7 बजेएक अनियंत्रित ट्रैक्टर और एक बाइक में सीधी टक्कर हो गई। जिसमें सरकारी स्कूल में कार्यरत एक शिक्षक की मौत हो गया। मृतक दया विगहा गांव निवासी मुकेश कुमार बताए जाते हैं। जो प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जैतीया में कार्यरत थे।