पन्ना: बृजपुर में सात दिवसीय सिद्ध चक्र महामंडल विधान, विश्व शांति के लिए 2048 अर्घ्य अर्पित
Panna, Panna | Nov 25, 2024 बृजपुर में जैन धर्मावलंबियों द्वारा सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन भक्ति और आस्था के साथ किया जा रहा है। सोमवार को इस आयोजन के सातवें दिन प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ स्वामी का जलाभिषेक किया गया। इस अवसर पर 2048 अर्घ्य अर्पित कर विश्व शांति और जगत कल्याण की कामना की गई।