पन्ना: नेशनल हाईवे-39 पर बड़ा हादसा: सीमेंट से भरा ट्रक पुल पर लटका, चालक और हेल्पर ने कूदकर बचाई जान
Panna, Panna | Nov 25, 2024 पन्ना जिले के नेशनल हाईवे-39 पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पन्ना से छतरपुर की ओर जा रहा सीमेंट से भरा एक ट्रक भैरव टेक घाटी के पास अनियंत्रित होकर पुल पर लटक गया। हादसे के समय चालक और हेल्पर ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।