सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र के भठोरा और अमेराडीह गांव में मां लक्ष्मी स्थापना पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत जिलाध्यक्ष एवं मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा मौजूद थे। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरूष और बच्चों ने पूजन सामग्री के साथ पूजा-अर्चना और आरती में भाग लिया।