राठ क्षेत्र के धनौरी-बिहूनी गाँव के पास स्थित नीम डेरा के एक परिवार में पुत्री के जन्म लेने पर परिवार में एक अलौकिक और अपार खुशी तथा उत्साह का माहौल हो गया। फर्स्ट बेबी गर्ल के जन्म के उपरांत ही खुशी से फूले नहीं समा रहे परिवार वालों ने राठ CHC से प्रसूता के डिस्चार्ज होते ही अस्पताल के बाहर मुख्य सड़क पर डीजे और बैंड वालों को बुलवाकर खुशियाँ मनाईं।