लहरपुर: लहरपुर में स्कूल चलो अभियान के तहत बुधवार को स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र से निकाली गई रैली
रैली का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख उमाशंकर वर्मा व खंड शिक्षा अधिकारी एस. एन. प्रजापति ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली बीआरसी मुख्यालय से प्रारम्भ होकर तहसील तिराहा, अम्बर सरायं, खत्रियाना बाजार, ठठेरी टोला तथा नगर के अन्य मुख्य मार्गों से होते हुए बीआरसी पर समाप्त हुई।