मथुरा: नगर निगम ने भूतेश्वर से गोवर्धन चौराहा तक अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान, व्यापारियों का उठाया गया सामान
नगर निगम कर्मचारियों ने शनिवार दोपहर 3:00 बजे भूतेश्वर तिराहा से गोवर्धन चौराहे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया चलाए गए अभियान में व्यापारियों को पहले चेतावनी दी गई थी परंतु व्यापारियों की आदत नहीं सुधरी जिसके कारण रोड पर जाम की स्थिति बनी रहती थी आदेश पर टीम ने कार्रवाई करते हुए दुकानों के आगे रखे सामान को ट्रैक्टर में डालकर नगर निगम ले गए और चेतावनी दी।