चारामा: कांकेर जिले में धान खरीदी जारी, अब तक 7,183 क्विंटल धान की खरीद, किसानों से समय पर टोकन लेने की अपील
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत जिले के 149 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है। जिला खाद्य अधिकारी के अनुसार गुरुवार तक 7,183.20 क्विंटल धान की खरीद की गई है, जिसमें 5,769.20 क्विंटल मोटा धान और 1,414 क्विंटल पतली किस्म शामिल है। अधिकारी ने किसानों से ऑनलाइन या केंद्र में पहुंचकर टोकन अनिवार्य रूप से प्राप्त करने की अपील की है।