चित्रकूट जनपद के हनुवा गांव में अखिल भारतीय विशाल इनामी दंगल का आयोजन शानिवार दोपहर 2 बजे से किया गया,देश विदेश व प्रदेश के दर्जनों पहलवान इस दंगल में कुश्ती लड़ने के लिए पहुंचे हुए थे। दंगल में महिला पहलवानों ने भी प्रतिभाग किया है ,नेपाल देश से आई महिला पहलवान की कानपुर की महिला पहलवान की कुश्ती आकर्षण का केंद्र बनी रही है ।