सीतामऊ: ग्राम महुवी में फरियादी एवं उसकी जेठानी के साथ छोटी सी बात को लेकर तीन लोगों ने की मारपीट व जान से मारने की दी धमकी
ग्राम महुवी में फरियादी एवं उसकी जेठानी के साथ तीन लोगों ने छोटी सी बात को लेकर मारपीट कर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। सीतामऊ थाने में पदस्थ ASI चौहान द्वारा बताया गया कि सुवाबाबाई पति भूरा लाल बंजारा उम्र 40 साल की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू की गई है।