मंदिर हंसोद थाना क्षेत्र से अवैध शराब के साथ एक आरोपी मोहित वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।आरोपी के पास से पुलिस ने 30 पाव गोवा अंग्रेजी शराब जप्त की है, साथ ही परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा वहां भी जप्त हुई है ।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट 34/2 के तहत कार्यवाही की है।