टाटीझरिया उपप्रमुख ने 25 असहाय व वृद्धों के बीच किया कंबल का वितरण, कड़ाके की ठंड को देखते हुए बुजुर्गों को दी गई राहत। हजारीबाग जिले के टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र के झरपो में रविवार को सामाजिक सरोकार के तहत पंचायत समिति सदस्य सह उपप्रमुख रवि वर्णवाल ने गरीब, असहाय और वृद्ध लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। भीषण शीतलहर और बढ़ती कनकनी को देखते हुए वितरण किया गया।