बरेली: बिशारतंगज में चोरों का आतंक,नकब लगाकर लाखों की चोरी लगातार हो रही चोरी की घटना से, ग्रामीणों में दहशत का,माहौल
थाना बिशारतगंज बीती रात फिर किसान के घर में नकब लगाकर चोरों ने लाखों रुपये के सामान से हाथ साफ कर लिया। सुबह जब किसान की आंख खुली तो उसके घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने नकब लगाकर उसके घर से एक लाख 25 हजार रुपये की नकदी समेत लाखों रुपये के कीमती सामान से हाथ साफ कर लिया। पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।